Explore

Search

October 30, 2025 12:43 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

संघ प्रदेश दमन के प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के मार्गदर्शन से आयुष मंत्रालय के वर्ष 2025 के थीम के अनुसार “एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य – योग” स्वास्थ्य विभाग दमन द्वारा संघ प्रदेश दमन में पूरे जोश से तैयारी चल रही है।

संघ प्रदेश दमन के प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के मार्गदर्शन से आयुष मंत्रालय के वर्ष 2025 के थीम के अनुसार “एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य – योग” स्वास्थ्य विभाग दमन द्वारा संघ प्रदेश दमन में पूरे जोश से तैयारी चल रही है।
21 जून को नमो पथ में नया भारत स्टेच्यु से दमण शहर तरफ 2 किमी के रमणीय तट-सडक पर प्रातः 6 बजे से 8 तक बहुत ही सुन्दर योगाभ्यास का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक द्वारा किया जायेगा । 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की पूर्वं तैयारियों के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष टीम द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए विभिन्न प्रमुख पूर्व-योगाभ्यास दमन के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे है जिनमें हरितयोग अर्थात “स्वच्छ भारत के साथ एक पैड मां के नाम का एक वृक्षारोपण” के साथ योगाभ्यास एवं विभिन्न स्कूल-कॉलेज-संस्थानों में योगअनप्लग अर्थात आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित 45 मिनट का योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। अभी सभी कॉलेज मे प्रि-योग प्रवृति योग प्रशिक्षक करवा रहे है।
दमन में राज्यस्तरीय कार्यक्रम दिनांक 21/6/2025 को योग_संगम/कुंभ के अनुरूप नमो पथ-देवका पर समूह मे बडा भव्य योग का प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
इस योगाभ्यास में दमन के पर्यटकों के साथ-साथ सभी दमन निवासि सहपरिवार विशेष आमंत्रित है।इसीलिए तय समय 5.30 पहुंचकर स्थान ग्रहण कर इस मन के लिए हितकर यह योगाभ्यास में जरूर शामिल हो यहि अभिलाषा।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements