श्री जगन्नाथजी विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा, जिसे नंदी घोष यात्रा भी कहा जाता है, एक प्रसिद्ध हिन्दू त्यौहार है जो हर साल ओडिशा के पुरी सम्मेत विश्व के सभी जगह में मनाया जाता है। इस यात्रा का आयोजन विशेष रूप से भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्राजी की रथ यात्रा के लिए किया जाता है।
इस वर्ष, 2025 में, रथ यात्रा 27 जून को मनाई जाएगी। यह 9 दिवस यात्रा एक भव्य उत्सव होती है जिसमें लाखों भक्त शामिल होते हैं।
यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ का विशाल रथ जॉकी नन्दी घोष रथ होता है, जिसे भक्तों द्वारा खींचा जाता है। इस दौरान, भक्तजन भक्ति गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।
इस अवसर पर, भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद का आयोजन किया जाता है। यह त्यौहार एक अद्भुत अनुभव होता है, जिसमें भक्तगण भगवान के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा व्यक्त करते हैं।


Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877