Explore

Search

September 13, 2025 10:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

NRI केशव बटाक ने कलेक्टर को लिखे पत्र में Night Market से पर्यटकों में हुई वृद्धि को सराहा, कहा- लोगों के रोजी-रोजगार बढ़ें ऐसे भी हों अधिक प्रभावी उपाय

London. 01-09-2025
NRI केशव बटाक ने कलेक्टर को लिखे पत्र में Night Market से पर्यटकों में हुई वृद्धि को सराहा, कहा- लोगों के रोजी-रोजगार बढ़ें ऐसे भी हों अधिक प्रभावी उपाय
🔺 देवका-जमपोर क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के काम-धंधों हेतु अवसर बढ़ा कर पर्यटन विकास में स्थानीय लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित पर दिया जोर
NRI केशव बटाक ने Night Market शुरू होने से पर्यटकों में हो रही वृद्धि पर खुशी व्यक्त की है। कलेक्टर सौरभ मिश्रा को भेजे पत्र में एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर NRI केशव बटाक ने लिखा कि Night Market पर्यटकों को पसंद आ रहा है। Nigh Market की वजह से प्राय: अब पूरे हफ्ते अधिक टुरिस्ट्स दमण घूमने आने लगे हैं। इससे हेड पोस्ट ऑफिस से सीफेस जेटी तक नाइट स्ट्रीट के होटलों, रेस्टोरेंटों, दुकानदारों, म्युनिसिपल मार्केट और आटो रिक्शा तथा टैक्सी चलाने वालों को फायदा हो रहा है। दस वर्ष पहले तक दमण में पर्यटन उद्योग धीमी गति से चल रहा था। बीते 8-9 वर्षों के दौरान नये प्रोजेक्टों के साकार होने और पुराने दर्शनीय स्थलों की कायापलट करने से दमण के पर्यटन क्षेत्र में तेजी आयी है। यही तेजी दमण में लोगों के काम-धंधों, रोजी-रोजगार में भी दिखे ऐसे उपाय ‘जनहित को प्रभावित किये बिना’ होने चाहिए। NRI केशव बटाक ने कलेक्टर को पत्र में आगे लिखा कि देवका बीच और जमपोर बीच दोनों ही क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को रोजी-रोजगार के अधिक अवसर मुहैया करा कर पर्यटन विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ायी जानी चाहिए। NRI केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से दमण कलेक्टर को भेजे पत्र में आगे लिखा कि पर्यटकों और ट्रैफिक में वृद्धि तथा औद्योगिक भारी वाहनों की सुगम आवाजाही हेतु ‘जनहित को प्रभावित किये बिना’ फ्लाईओवर ब्रिजों के निर्माण की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। NRI केशव बटाक ने प्रेस बयान में कहा कि उद्योग और पर्यटन दोनों ही दमण के विकास एवं लोगों के काम-धंधों की धूरी हैं। दमण में लोगों का काम-धंधा अच्छा चले और लोग-बाग अच्छे से कमायें-खायें ऐसे प्रभावी उपाय ‘जनहित को प्रभावित किये बिना’ होने चाहिए।
द्वारा
NRI केशव बटाक,
Convener, NRI Group,
President, Salute Tiranga,
United Kingdom

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements