दमन पुलिस ने दो व्यक्तियों को जबरन वसूली एवं धमकी के आरोप में किया गिरफ्तार
मामले का संक्षिप्त तथ्य:- दिनांक 25/08/2025 को शिकायतकर्ता गोपाल सुभाष पतरा, आयु 44 वर्ष, व्यवसाय मैनेजर, Opera Clothing Pvt. Ltd., नानी दमन ने रिपोर्ट दी कि पत्रकार राजेन्द्र लल्लुभाई मह्यावंशी ने कंपनी से संपर्क कर कंपनी के प्रदूषण संबंधी वीडियो होने का दावा किया और उसे प्रकाशित करने की धमकी दी। समझौते के लिए 26/08/2025
को राजेन्द्र ने ₹50,000 की मांग की, जिसके बाद 30/08/2025 को कंपनी से जुड़े टेम्पो मालिक महेश मोहन ने शिकायतकर्ता से कहा कि उसने राजेन्द्र से बात कर मामला ₹10,000 में निपटा दिया है। शिकायतकर्ता ने महेश को ₹10,000 नगद दिए ।
इसके बाद 08/09/2025 को PCC अधिकारियों ने कंपनी का दौरा किया, जो एक फर्जी शिकायत पर आधारित था, जिसमें शिकायतकर्ता के नकली हस्ताक्षर पाए गए। शिकायतकर्ता को संदेह हुआ कि यह शिकायत भी राजेन्द्र और महेश द्वारा दर्ज
कराई गई। 09/09/2025 को राजेन्द्र ने पुनः धन की मांग की और नौकरी व सुरक्षा को लेकर धमकी दी। 12/09/2025 को राजेन्द्र ने शिकायतकर्ता को कुन्ता मंदिर के पास बुलाकर पुनः दबाव डाला। इस संबंध में नानी दमन पुलिस थाना में एफआईआर संख्या 60/2025, धारा 308 (2), 336 (2), 336 (3), 340 (2), 61 (2) BNS, 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जाँच:- जांच के दौरान दोनों अभियुक्त को उनके निवास स्थान से पुलिस थाना लाए गए। पूछताछ के दौरान
दोनों अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों अभियुक्तों के मोबाइल से कंपनी के प्रदूषण संबंधी वीडियो एवं फोटो भी प्राप्त हुए है | इसके बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया |
गिरफ्तारी :- निचे बताए दोनों व्यक्तियों को दिनांक 12/09/2025 नानी दमन पुलिस थाना, दमन पर
गिरप्तार किया गया |
- राजेन्द्र लल्लुभाई मह्यावंशी 2. महेश मोहन
रिकवरी:- उपरोक्त दोनों अभियुक्तों से गिरफ़्तारी के दोरान उनके पास से ० ३ मोबाइल फ़ोन
बरामद किये गये | • Samsung A53 (IMEI No. 353881486828573 एवं 358999856828570)
- Vivo Y56 5G (IMEI No. 865437068424637 एवं 865437068424629),
- Samsung Galaxy A26 5G (IMEI No. 359359371011369 एवं 359415191011367)
आगे की जांच जारी है।
नोट:- दमण एक प्रमुख औद्योगिक और पर्यटन केंद्र है, और दमण पुलिस इस बात के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है कि यहाँ कार्य करने वाले, रहने वाले अथवा यहाँ आने वाले प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा और न्याय प्रदान किया जाए। पुलिस जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वसूली (एक्सटॉर्शन) तथा दबाव डालने जैसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है। उद्योगों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से विशेष अपील है कि वे ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यदि कोई पत्रकार, रिपोर्टर अथवा अन्य कोई व्यक्ति धन उगाही, धमकी देने या झूठी शिकायत दर्ज कराने जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877