गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः,गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः। कई शैक्षणिक संस्थाओं में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर वैदिक डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल और प्रोफेसर को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा दमण जिला अध्यक्ष अस्पी दमणिया और जिला सचिव किरीट दमणिया उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा दमण जिला अध्यक्ष अस्पी दमणिया ने विद्यार्थियों को जीवन में गुरू का महत्व बताया और कहा कि गुरू दो अक्षरों से मिलकर बनता है जिसमें गु का अर्थ है अज्ञान एवं रू का अर्थ है दूर करने वाला अर्थात गुरू का अर्थ है अज्ञान को दूर करने वाला। इसलिए हमें माता-पिता तथा गुरूजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके बताए पथ पर आगे बढ़कर अपने माता-पिता एवं गुरूजनों नाम उज्जवल करने की कोशिश करना चाहिए।
धन्यवाद
अस्पी दमणीया
अध्यक्ष,दमण जिला, भाजपा
