संघ प्रदेश दमण में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न, झूम उठा आदिवासी समाज
* द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देश भर में जश्न का माहौल
दानह एवं दमण दीव के प्रदेश अध्यक्ष दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष अस्पी दमणिया के नेतृत्व में दमण के सभी गांव में आदिवासी लोगो के साथ मिलकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की जीत पर खुसियो का उत्सव मनाया गया । इस उपलक्ष में दमण जिला में परियारी गांव के नायला पारदी में दमण जिला भाजपा अध्यक्ष अस्पी दमणिया के नेतृत्व में उपाध्यक्ष बलवंत यादव, रुक्ष्मणीबेन भानुशाली, परियारी के उपसरपंच संतोष भाई , अग्रणी भाविक हलपति और स्थानीय आदिवासी लोगों ने मिलकर द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मिठाईया बांटकर लोगो ने खुशीया मनाई ।दमण जिला भाजपा अध्यक्ष अस्पी दमणिया के नेतृत्व में डीएमसी क्षेत्र डीएमसी उपाध्यक्ष आशीष टंडेल,में वार्ड नंबर 9 में , वार्ड नंबर 12 में , अनीता पटेल, शहरी शेत्र में कौंसिलर चंडोक जसविंदर रंजीत ने सोहिना पटेल, श्री रश्मिबेन हलपति , चंद्रगिरि टंडेल , पूर्व कौंसिलर एवं अग्रणी जयंती पटेल, ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलवंत यादव, रुक्ष्मणीबेन भानुशाली, जिला सदस्य प्रेम भंडारी , राजेश शुक्ला और स्थानीय आदिवासी लोगों ने डीएमसी के शहरी क्षेत्र में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मिठाईया बांटकर लोगो ने खुसिया मनाई। आदिवासी लोगो में खुशी का माहौल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने आदिवासी समुदाय से आने वाले एक कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बनाया। उन्होंने कहा, ‘आज वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुनी गई हैं। यह भारत के लोकतंत्र की विशेषता है। मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मूजी को हार्दिक बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डाजी ,केन्द्री गृहमंत्री अमित शाह जी का आभार माना।
अस्पी दमणीया
अध्यक्ष,दमण जिला, भाजपा
