Explore

Search

October 29, 2025 11:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

संघप्रदेश के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने
मशाल चौक पर गटर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

संघप्रदेश के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी नेमशाल चौक पर गटर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

संघप्रदेश के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने
मशाल चौक पर गटर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव के माननीय प्रशासक श्री
प्रफुल पटेल जी ने आज नानी दमण के मशाल चौक से लेकर धोबी
तालाब तक बन रहे गटर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उपस्थित
अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के
मार्गदर्शन में दमण जिले में सड़क एवं गटर निर्माण कार्य तेजी से चल रहे
हैं। इस निर्माण कार्य को जल्दी करने हेतु संघप्रदेश प्रशासक श्री प्रफुल
पटेल जी ने ठेकेदारों एवं कांटेक्टरों को सख्त निर्देश दिये हैं। इसी के
तहत दमण जिले के मशाल चौक से लेकर धोबी तालाब मार्ग तक सड़क
के दोनों किनारों पर गटर लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य
को जल्द करने हेतु उक्त मार्ग को आवाजाही हेतु बंद भी कर दिया गया है।
आज संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव के माननीय प्रशासक
श्री
प्रफुल पटेल जी ने मशाल चौक मार्ग पर चल रहे गटर निर्माण कार्य का
निरीक्षण कर अधिकारियों एवं ठेकेदारों को कार्य को जल्दी एवं
गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि
निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं
होगा। वह समय समय पर सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहेंगे।
इस दौरान उनके साथ संघप्रदेश के वित्त सचिव गौरव सिंह राजावत, जिला
कलेक्टर सौरभ मिश्रा, उप जिला कलेक्टर मोहित मिश्रा, दमण नगर
पालिका के मुख्य अधिकारी अरूण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित
थे।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements