Explore

Search

July 20, 2025 3:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन १७ सितंबर से शरु हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के विविध ज़िला में अंगदान संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। : Aspi Damania

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन १७ सितंबर से शरु हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के विविध ज़िला में अंगदान संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। : Aspi Damania

Daman.
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन १७ सितंबर से शरु हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के विविध ज़िला में अंगदान संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।
दमण ज़िला भाजपा के अध्यक्ष श्री असपि दमनिया जी के नेतृत्व में आज दमण की वैदिक डेंटल कॉलेज में “अंगदान अभियान” को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वैदिक डेंटल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित आज के इस कार्यक्रम में वैदिक डेंटल कॉलेज के डीन श्री सिन्हा जी की विशेष उपस्थिति रही।अन्य उपस्थितो में श्री मजीद लधानी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश पटेल, दमण ज़िला भाजपा मंत्री श्री किरीट दमनिया और प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री धनसुख पटेल के साथ वैदिक कॉलेज के प्राध्यापक छात्र व छात्राये उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देने छात्रों द्वारा सुंदर रंगोली बनायी गई थी।
दमण ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री असपि दमनिया ने अपने उद्बोधन में कहा की आज का दिन ऐतिहासिक है आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प के चलते संसद के दोनों सदनों में ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल बहुमत से पास हुआ है।इसके लिए हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद करते है।।
मित्रों आप सभी को अंगदान संबंधित एक लिंक हम आपके मोबाइल में अभी भेज रहे है जिसके माध्यम से आप स्वेच्छा से अपने अंगों के दान (मृत्यु पश्चात) संबंधित पंजीकरण कर सकते है।दान का महत्व भारतीय संस्कृति में बहुत उच्च स्थान पर है जब हम इस देह का त्याग करके इस दुनिया को अलविदा कहेंगे तो हमारे द्वारा दान किए गए अंगों से किसी अन्य का जीवन धन्य हो सकता है।इसके माध्यम से किसी एक व्यक्ति को लाभ नहीं होगा बल्कि उस व्यक्ति से जुड़े पूरे परिवार का भला होगा।
आज के कार्यक्रम के अन्य वक्ताओ में श्री मजीद लधानी और सीएचसी विभाग के बहनो ने अंगदान संबंधित विस्तृत जानकारी उपस्थित युवाओं को दी गई।

धन्यवाद
मजीद लधानी
मीडिया संयोजक
प्रदेश भाजपा

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements