Explore

Search

July 5, 2025 9:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

उमरगांव पत्रिका देहरी: आज भारत देश में 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिन

उमरगांव पत्रिका देहरी: आज भारत देश में 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिन

उमरगांव पत्रिका देहरी: आज भारत देश में 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिन

मनाया जाता है! इसी के चलते आज उमरगांव तालुका के देहरी गांव भंडारवाड़ा स्थित
डायाराम के निवास स्थान पर “मानव अधिकार दिवस” का कार्यक्रम आयोजित किया
गया था! आयोजित इस प्रोग्राम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी.के. सक्सेना, बी. के जोशी
मुख्य सचिव गुजरात राज्य, विजय भाई पटेल वलसाड जिला उपाध्यक्ष, हितेश कुमार
माणेक उपाध्यक्ष गुजरात राज्य, विजय कुमार उपाध्याय गुजरात राज्य, हिरल बेन
पटेल उपाध्यक्ष वलसाड जिला, सुरेश भाई यादव वलसाड ता. अध्यक्ष गुजरात
राज्य, श्री मयूर एस. वखारिया अध्यक्ष गुजरात राज्य, दमन जिला के प्रदेश अध्यक्ष श्री
राजेश भाई पटेल के साथ मानव अधिकार से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही थी !
आयोजित इस प्रोग्राम में बारी-बारी से मानव अधिकार से जुड़े होद्देदारो ने अपने
भाषण के दौरान मानव अधिकार क्या है, किस लिए जरूरी है, मानव अधिकार किस
तरह से काम करता है मानव अधिकार के फंडामेंटल राइट्स क्या है इसके बारे में
अवगत कराया ! मानव अधिकार मंच लोगों को सिर्फ जुड़ने का काम नहीं देता मगर
साथ में रोजगार देने का भी काम करता है!
मानव अधिकार मंच आए दिन त्योहारों पर सामाजिक कार्य भी करते रहते हैं! आयोजित प्रोग्राम में
डायाराम पटेल को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया ! साथ ही भारतीय मानव अधिकार जनकल्याण
संगठन और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मयूर एस. वखारिया की ओर से मानव अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री वी.के. सक्सेना को शील्ड देकर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम के आखिर में भोजन की व्यवस्था
की गई थी साथ ही उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद कहा गया !

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements