Explore

Search

July 7, 2025 5:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा संस्थान दुनेठा दमण ने जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा दुनेठा मंदिर से गुंडीचा मंदिर अमर कॉम्प्लेक्स तक किया था यात्रा 27 जुन को शुरु हुई थी, 5 जुलाई तक गुंडीचा मंदिर मे पुजा अर्चना तथा भजन कीर्तन होते रहे यात्रा की शुरुआत से लेकर सभी भक्तजनों ने सहयोग दिया था संस्थान के मुख्या श्रीमति अंजलि नंदा के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ

Advertisements

प्रेम तत्व का सार,जीवन का आधार,ब्रह्म ज्ञान का सार कृष्ण हैं : Kusuma Giridhar

प्रेम तत्व का सार,जीवन का आधार,ब्रह्म ज्ञान का सार कृष्ण हैं : Kusuma Giridhar

जय श्री राधे राधे जी।
🙏🌹🙏🌹🙏❤️
प्रेम तत्व का सार कृष्ण है जीवन का आधार कृष्ण है |
ब्रह्म ज्ञान मत बूझो उद्धव , ब्रह्म ज्ञान का सार कृष्ण हैं ||

मुरली की धुन सामवेद है , ऋग् यजुर आभा मुखमंडल
वेद अथर्व रास लीला है ,शास्त्र ज्ञान कण कण बृजमंडल ||
अब कौन रहा जो धर्म सिखावन चाह रहे हो उद्धव हमको
जा कर कह दो निर्मोही को यूँ छोड़ गए क्यूँ कर व्याकुल ||

हम जोगन का प्यार कृष्ण है तन मन का श्रृंगार कृष्ण है
प्रेम तत्व का सार कृष्ण है जीवन का आधार कृष्ण है ||

हे उद्धव आँखों से बहती अश्रुधार से भीगा आँगन
विरह अग्नि में झुलसा तन बस कृष्ण दरस का चाहे चन्दन
उस पर तुम ये ब्रह्म सत्य का झूठा आश्वाशन यदि दोगे
सत्य सपथ अपने कान्हा की प्राण त्याग देंगी हम जोगन ||

अब अपना सरकार कृष्ण है जीवन की दरकार कृष्ण है
प्रेम तत्व का सार कृष्ण है जीवन का आधार कृष्ण है ||

देखो ये खग मृग जल थलचर इनकी व्याकुलता को जानो
कृष्ण दरस की लगी टकटकी इनकी आँखों में पहचानो
देखो गौशाला में कैसी गुमसुम है गौमाता उद्धव
तुम ठहरे निर्गुण निर्मोही पशुओं की पीड़ा क्या जानो ||

इन सब का त्यौहार कृष्ण है जीवन में रसधार कृष्ण है
प्रेम तत्व का सार कृष्ण है जीवन का आधार कृष्ण है ||

वृन्दावन का देखो कैसे कुम्हलाया मुरझाया उपवन
गोवर्धन का शिखर झुका है खोज रहा हो ज्यूँ आलंबन
यमुना की धाराएं देखो भूल गयी है कलरव अपना
श्याम बिना बेचारी श्यामा भूल गयी है अपना क्रंदन ||

राधा का आधार कृष्ण है , यमुना का मझधार कृष्ण है
प्रेम तत्व का सार कृष्ण है जीवन का आधार कृष्ण है ||

उद्धव क्या मोहन ने कोई पाती नहीं लिखी है हमको ?
उस पाती को गले लगा कर संभव शांति मिले इस तन को
कुछ बोला होगा अधरों से तुम केवल वो शब्द सुना दो
मनमोहन को मन में रख कर सुन तो लेंगी प्रियतम को ||

जीवन में उपकार कृष्ण है , एक परम स्वीकार कृष्ण है
प्रेम तत्व का सार कृष्ण है जीवन का आधार कृष्ण है ||

उनको कहना भीगे नयनों से दासी ने किया दंडवत
चरणों में ही रखते चाहे छोड़ गए क्यूँ करके जडवत
प्राण नही खो सकते हैं हम प्राणों में भी तुम बसते हो
रमे हुए हो रोम रोम में सिरहन उठती जब लें करवट ||

उद्धव तेरा ज्ञान कृष्ण है ब्रह्म सत्य का सार कृष्ण है
हम विरहन चाहे अज्ञानी हम सबका अज्ञान कृष्ण है ।।
जय श्री कृष्ण जी।
🙏🌹🙏🌹🙏🇮🇳

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements