Explore

Search

September 14, 2025 12:03 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

मानुष हौं तो वही रसखानि बसौ ब्रज गोकुल गाँव के ग्वारन : विमला देवी मेवाड़ा

मानुष हौं तो वही रसखानि बसौ ब्रज गोकुल गाँव के ग्वारन।

जो पसु हौं तो कहा बसु मेरा चरौं नित नंद की धेनु मँझारन।

पाहन हौं तो वही गिरि को जो धर्यौ कर छत्र पुरंदर कारन।

जो खग हौं तौ बसेरो करौं मिलि कालिंदी-कूल-कदंब की डारन॥

व्याख्या:-
रसखान कहते हैं कि यदि मुझे आगामी जन्म में मनुष्य-योनि मिले तो मैं वही मनुष्य बनूँ जिसे ब्रज और गोकुल गाँव के ग्वालों के साथ रहने का अवसर मिले। आगामी जन्म पर मेरा कोई वश नहीं है, ईश्वर जैसी योनि चाहेगा, दे देगा, इसलिए यदि मुझे पशु-योनि मिले तो मेरा जन्म ब्रज या गोकुल में ही हो, ताकि मुझे नित्य नंद की गायों के मध्य विचरण करने का सौभाग्य प्राप्त हो सके। यदि मुझे पत्थर-योनि मिले तो मैं उसी पर्वत का एक भाग बनूँ जिसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का गर्व नष्ट करने के लिए अपने हाथ पर छाते की भाँति उठा लिया था। यदि मुझे पक्षी-योनि मिले, तो मैं ब्रज में ही जन्म पाऊँ ताकि मैं यमुना के तट पर खड़े हुए कदम्ब वृक्ष की डालियों में निवास कर सकूँ।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements