NRI केशव बटाक ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में थ्रीडी संघ प्रदेश के विकास में PM मोदी और प्रशासक प्रफुल पटेल के योगदान को सराहा

Views: 8
0 0
Spread the love

Read Time:3 Minute, 30 Second

12-11-2024
NRI केशव बटाक ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में थ्रीडी संघ प्रदेश के विकास में PM मोदी और प्रशासक प्रफुल पटेल के योगदान को सराहा


♦️ थ्रीडी संघ प्रदेश के पर्यटन व विकास की लंदन, यूके तक हो रही हैं तारीफें
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के दौरे का भविष्य में दिखेगा सुपरिणाम : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप, लंदन-यूके
NRI केशव बटाक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को आज भेजे पत्र में थ्रीडी संघ प्रदेश दमण-दीव-दानह के अभूतपूर्व विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रशासक प्रफुल पटेल जी के योगदानों की सराहना की है। NRI ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने 12 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के थ्रीडी संघ प्रदेश के दौरे के पहले दिन आज दमण पहुँचने पर खुशी जताई। NRI केशव बटाक ने कहा कि राष्ट्रपति के इस दौरे के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। NRI केशव बटाक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को भेजे पत्र में आगे लिखा कि आपकी अगुआई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कृपादृष्टि से प्रशासक प्रफुल पटेल जी दमण-दीव व दानह के अभूतपूर्व विकास हेतु प्रयासरत हैं। थ्रीडी संघ प्रदेश प्राय: सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। प्रशासक प्रफुल पटेल जी ने आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, उच्च शिक्षण संस्थानों और नये पर्यटन केन्द्रों के विकास से दमण-दीव एवं दानह को विश्व फलक पर नई व बुलंद पहचान दिलाई है। दमण के पर्यटन स्थलों की तारीफें तो लंदन, युनाइटेड किंगडम तक हो रही हैं। WTM Londan 2024 में भी दमण-दीव व दानह के पर्यटन केन्द्रों में विदेशी पर्यटकों और टूर ऑपरेटरों को दिलचस्पी लेते देखा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबल नेतृत्व में भारत अधिक सशक्त, समर्थ और विकसित राष्ट्र बनने की ओर सतत अग्रसर है। कई राजनैतिक दलों की तुष्टिकरण की राजनीति देश को नुकसान पहुँचा रही है। ‘ तुष्टिकरण की राजनीति ‘ और ‘ भारत में शत्रुराष्ट्र की भक्ति ‘ को रोकने के ठोस संवैधानिक प्रावधान होने चाहिए। एक बार पुन: आपको थ्रीडी संघ प्रदेश के दौरे के लिए धन्यवाद। दमण-दीव-दानह में आपका आगमन मंगलकारी हो। आपके थ्रीडी संघ प्रदेश के दौरे को सफल बनाने के लिये प्रशासक प्रफुल पटेल व उनकी प्रशासनिक टीम को भी बधाई।
द्वारा
NRI Group, London-UK

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *