” बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को महाराष्ट्र से भगाये राज्य सरकार, हिन्दू राष्ट्र का आगाज़ है प्रचंड जनादेश ” : NRI केशव बटाक

Views: 7
0 0
Spread the love

Read Time:3 Minute, 18 Second

लंडन. 10-12-2024

  • NRI केशव बटाक ने CM देवेन्द्र फड़नवीस को लिखा पत्र

  • बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को महाराष्ट्र से भगाये राज्य सरकार, हिन्दू राष्ट्र का आगाज़ है प्रचंड जनादेश ” : NRI केशव बटाक

  • ♦️ बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, बांग्लादेश पर एक्शन जरूरी : कन्वीनर, NRI Group, London-UK
    NRI केशव बटाक ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार और मंदिरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं के बीच बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को महाराष्ट्र से खदेड़ने पर जोर दिया है। NRI Group, London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को भेजे पत्र में लिखा कि महाराष्ट्र असेम्बली इलेक्शन 2024 में भाजपा की अगुवाई वाली महायुति को मिला प्रचंड जनादेश हिन्दुओं की एकजुटता का नतीजा है। हिन्दुओं की यही एकजुटता भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। NRI केशव बटाक ने पत्र में आगे लिखा कि महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को चिन्हित कर उन्हें महाराष्ट्र व भारत के बॉर्डर के बाहर खदेड़ देना चाहिये। NRI केशव बटाक ने सीएम देवेन्द्र फड़नवीस को पत्र में आगे लिखा कि बाबा बागेश्वर ने हिन्दुओं को एकजुट करने और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का जो महा अभियान मध्य प्रदेश से शुरू किया है उसे आपको महाराष्ट्र में लहर बना कर आगे पहुँचाना है। मैं भारत का एक मामूली आदमी लंदन, यूनाइटेड किंगडम से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के महा अभियान को आँधी बनाने में योगदान दे रहा हूँ। मुझे मालूम है कि मोदी जी के द्वारा देश को विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने का शुरू किया गया भगीरथ कार्य PM मोदी व केन्द्र में भाजपा सरकार की मौजूदगी में ही पूर्ण होगा। अत: यह समय गंवाने का नहीं हिन्दुओं को संगठित कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में केन्द्र सरकार का फुल सपोर्ट देने का है। मध्य प्रदेश से शुरू हुई ‘ एकजुट हिन्दू, समर्थ भारत’ के महा अभियान को महाराष्ट्र में लहर बनाने के लिए आपसे नैतिक सहयोग का आग्रह है।
    द्वारा
    केशव बटाक
    ( कन्वीनर, NRI Group, London -UK)
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Spread the love

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *