दिनांक :- 20/12/2024
संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव में रासायनिक
आपदा और तटीय सफाई पर मॉक अभ्यास का आयोजन
( दमण, 20 दिसंबर 2024 )। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के माननीय प्रशासक
श्री प्रफुल पटेल जी के मार्गदर्शन में आज राज्य स्तरीय रासायनिक आपदा और तटीय सफाई (शोरलाइन
क्लीन-अप) पर एक व्यापक मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल जिला आपदा प्रबंधन
प्राधिकरण (DDDMA) द्वारा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( NDMA) एवं जिला स्तरीय हितधारकों
के सहयोग से आयोजित की गई थी।
इस मॉक अभ्यास का उद्देश्य रासायनिक आपदा तथा तेल रिसाव जैसी स्थितियों में आपदा
प्रबंधन दलों की तैयारियों का मूल्यांकन करना और तटीय क्षेत्रों में तेल रिसाव जैसी चुनौतियों से निपटने
हेतु समन्वित कार्रवाई को सुनिश्चित करना था।
इस मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक घटना को दर्शाया गया, जिसमें रासायनिक रिसाव एवं
समुद्री तट पर तेल फैलाव के कारण पर्यावरण और मानवीय जीवन पर खतरे की स्थिति उत्पन्न हुई।
इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( NDMA) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ( NDRF) की
विशेषज्ञ टीम ने रासायनिक आपदा नियंत्रण, प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, लोगों को सुरक्षित निकालने और
तटीय क्षेत्रों की सफाई का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में पुलिस, कोस्टगार्ड, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य
विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सूचना एवं प्रचार विभाग, नगरपालिका, वन विभाग और अन्य स्थानीय
एजेंसियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उप समाहर्ता श्रीमती आरती अग्रवाल जी ने कहा, “यह मॉक अभ्यास हमारी
आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करता है और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित
करता है। ऐसी आपदाओं के समय तत्परता के साथ कार्रवाई करने के लिए यह एक आवश्यक कदम
है। रासायनिक आपदा और तेल रिसाव जैसी घटनाएं गंभीर पर्यावरणीय और मानवीय खतरे उत्पन्न
कर सकती हैं। ऐसे अभ्यासों से आपदा प्रबंधन दलों की क्षमता का आकलन होता है और उन्हें और
कुशल बनाया जाता है। “
इस मॉक ड्रिल ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के आपदा प्रबंधन के
प्रयासों को और मजबूत करते हुए ‘सभी एजेंसियों की संयुक्त प्रतिक्रिया को परखा और क्षेत्र के नागरिकों
को जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया ।
गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एनडीआरएफ द्वारा
देश भर में प्रति वर्ष इस तरह के मॉक अभ्यास का आयोजन जिससे आपदा की परिस्थिति से निपटा
जा सके।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी/
लिंक अधिकारी,
दमण।
