लंदन. दिनाँक : 10-01-2025
– केशव बटाक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
” भारत सरकार हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रणों से मुक्त कराये और बनवाये हिन्दू सनातन बोर्ड ” : NRI केशव बटाक
♦️ भारत सरकार को संसद में कानून बनाकर पूरे देश के हिन्दू मंदिरों को राज्यों की सरकारों के नियंत्रणों से मुक्ति दिलाने का दिया सुझाव
NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी से भारत के हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रणों से मुक्त कराने और हिन्दू सनातन बोर्ड बनवाने का आग्रह किया है। NRI GROUP, London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम मोदी को सेन्ट्रल लंदन से भेजे पत्र में लिखा है कि पूरे भारत में 4 लाख हिन्दू मंदिर सरकारी नियंत्रण में हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में सरकारों ने विभिन्न कानूनों के माध्यम से हिन्दू मंदिरों पर नियंत्रण कर रखा है। हिन्दू मंदिरों की कमाई को सरकारें विदेशी धर्म की तीर्थ यात्राओं पर खर्च कर चुकी हैं। मंदिरों की कमाई को सरकारों द्वारा गैर हिन्दू सनातनी कार्यों पर खर्च किया जाता है। केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र में आगे लिखा कि सरकारों का काम लोक प्रशासन को चलाना है। मंदिरों को चलाना सरकारों का काम नहीं है। देश भर के हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रणों से मुक्त करने के लिए भारत सरकार को (इस समवर्ती सूची के विषय पर) संसद में कानून बनाना चाहिए। हिन्दू मंदिरों का नियंत्रण, संचालन हिन्दू समाज को सौंपना चाहिए। सरकारों द्वारा नियंत्रित हिन्दू मंदिरों की प्रबंधन कमेटियों में गैर हिन्दूओं को शामिल नहीं करने का प्रावधान भारत सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए। सरकारों को हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रणों से मुक्त होने तक मंदिरों के पुजारियों और सेवादारों को तनख्वाह देनी चाहिए। ट्रस्टों और कमेटियों से संचालित हिन्दू मंदिरों के पुजारियों और सेवादारों को तनख्वाह दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए। केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र में आगे लिखा कि भारत सरकार को हिन्दू सनातन बोर्ड का गठन कर उसे शक्ति संपन्न बनाना चाहिए। भारत सरकार को देश के सभी राज्यों में हिन्दू सनातन बोर्ड बनवाने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
सेन्ट्रल लंदन. द्वारा
केशव बटाक,
- Convener, NRI Group, London-UK
London-UK.




Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877