Explore

Search

July 31, 2025 3:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

London DATED 26-01-2025

  • हाईकमिश्नर के आमंत्रण पर पहुँचे केशव बटाक, PM मोदी को लिखा पत्र
    LONDON में इंडियन हाईकमीशन INDIA HOUSE में गणतंत्र दिवस समारोह की भव्यता से भारत हितों को बुलंदी ” : NRI केशव बटाक
    NRI केशव बटाक ने लंदन में इंडियन हाई कमीशन ‘ इंडिया हाउस ‘ में 76 वें गणतंत्र दिवस के समारोह में हाईकमिश्नर विक्रम दुरईस्वामी के आमंत्रण पर हिस्सा लिया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों, प्रवासी भारतीयों, अतिथियों और बड़ी तादाद में भारतीयों की मौजूदगी रही। NRI ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर गणतंत्र दिवस समारोह की भव्यता से अवगत कराया। NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में लिखा कि हाईकमिश्नर विक्रम दुरईस्वामी ने राष्ट्रगान के बीच राष्ट्रध्वज फहराया और सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। हाईकमिश्नर ने राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा और अपने संबोधन में लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत की यात्रा, भारत-ब्रिटेन के बढ़ते संबंधों व प्रवासी भारतीयों के अमूल्य योगदानों पर प्रकाश डाला। भरतनाट्यम, भांगड़ा, गरबा जैसे लोक नृत्यों, ‘ सा रे गा मा पा’ 2024 के दो प्रसिद्ध गायकों ने अपने भावपूर्ण प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। देशभक्ति और शास्त्रीय गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र में आगे लिखा कि विदेशी धरती पर ऐसे कार्यक्रमों से खासकर हुक्मरान रहे मुल्क में भारतीयता बुलंद होती है।
    भारतीयों में एकता मजबूत होती है। आपके सुशासन से भारतीयों में आत्मगौरव बढ़ा है। उनमें देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा बुलंद हुआ है। ‘ नेशन फर्स्ट ‘ की भावना प्रगाढ़ हुई है। देश के प्रति यह सोच सरहद पर तैनात फौजियों में जोश का संचार करती है। देशवासियों में यह भाव बरकरार रहनी चाहिए। NRI केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि यूके में रह रहे भारतवंशी अपनी जन्मभूमि भारत और कर्मभूमि युनाइटेड किंगडम दोनों के प्रति समान निष्ठा भाव से समर्पित हैं।
    द्वारा
    केशव बटाक
    कन्वीनर , NRI Group,
    London UK
admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements