- ❤️ केशव बटाक ने UCC लागू करने पर सीएम पुष्करसिंह धामी को पत्र लिख दिया अभिनंदन
” देवभूमि उत्तराखंड से UCC का श्रीगणेश मंगलकारी, सभी States लागू करें यूसीसी, भारत को ‘ एक देश बहुविधान नहीं ‘ बल्कि ‘ एक देश एक कानून की दरकार ” : NRI केशव बटाक
♦️ उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का चुनावी वायदा पूरा कर भाजपा ने साबित कर दिखाया है कि भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार राष्ट्रहित में दृढ़तापूर्वक बड़े फैसले लेने में सक्षम है : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप, लंदन-यूके NRI केशव बटाक ने समान नागरिक संहिता (युनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने पर उत्तराखंड सरकार की सराहना की है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी को भेजे पत्र में लिखा कि युनिफॉर्म सिविल कोड ( UCC) को लागू कर उत्तराखंड ने ऐतिहासिक कार्य किया है। दूसरे राज्यों को भी उत्तराखंड की भांति इस दृढ़तापूर्वक UCC लागू करना चाहिए। संविधान के भाग 4 अनुच्छेद 44 में संपूर्ण भारत में समान नागरिक संहिता को लागू करने का प्रावधान है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई दफा समान नागरिक संहिता लागू करने पर जोर दिया है। केन्द्र की मोदी सरकार भी देश में समान नागरिक संहिता लागू करने पर दृढ़संकल्प है। दूसरे कई राज्यों में कई राजनैतिक दलों द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति के चलते समान नागरिक संहिता को लागू नहीं किया जा रहा है। जबकि भारत में देशहित में ‘ एक देश अनेक विधान’ नहीं बल्कि ‘ एक देश एक कानून’ की आवश्यकता है। देश और संविधान से ऊपर कोई नहीं है। देश है तो हम सब हैं। गोवा ने समान नागरिक संहिता की महत्ता को समझते हुए 1867 में ही युनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर दिया था। देश की आजादी के बाद अब देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने से आदिवासियों को छोड़ कर सभी समाजों व धर्मो के व्यक्तियों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप के एक समान नियम लागू हो गये हैं। NRI Group London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि भारत में कोई भी विभेदकारी कानून नहीं होना चाहिए। सारे ही असमानतामूलक कानूनों को समाप्त करने की जरूरत है। नये भारत को धर्मनिरपेक्ष नहीं बल्कि हिन्दू राष्ट्र बनाने की आवश्यकता है, जहाँ सभी समाजों और धर्मों के भारतीयों की निष्ठा और समर्पण भारत राष्ट्र के प्रति रहेगी। भाजपा ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के चुनावी वायदे को निभा कर जता दिया कि वो पूर्ण बहुमत की स्थिति में राष्ट्र हित में बड़े से बड़ा कदम उठाने में सक्षम है। यकीनन संपूर्ण भारत में समान नागरिक संहिता लागू होना बहुत ही आवश्यक है।
सेन्ट्रल लंदन द्वारा
केशव बटाक
कन्वीनर, NRI Group,
London-UK




Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877