Explore

Search

February 21, 2025 6:12 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी से पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की जल्द रिहाई करवाने की लगाई गुहार♦️

LONDON 19-02-2025
NRI केशव बटाक ने पीएम मोदी से पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की जल्द रिहाई करवाने की लगाई गुहार
♦️

एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर जल सीमा के उल्लंघन में पाक रेंजरों द्वारा पकड़े जाने वाले भारतीय मछुआरों की त्वरित रिहाई के लिए ठोस पॉलिसी बनाने पर दिया जोर
NRI केशव बटाक ने पाकिस्तान की जेलों में 4 वर्षों से बंद 200 भारतीय मछुआरों की जल्द रिहाई करवाने की गुजारिश की है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने पीएम मोदी भेजे पत्र में लिखा कि दीव, ऊना और सौराष्ट्र के करीब 200 मछुआरे 4 वर्षों से पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। इनमें से सभी मछुआरों की सजा पूरी हो चुकी है। बावजूद उन्हें पाकिस्तान की जेलों से रिहा नहीं किया गया है। पीड़ित परिवारों के प्रशासन और सरकार से लाख मिन्नतों के बाद भी मछुआरों की वतन वापसी नहीं हो पायी है। घर के कमानेवाले व्यक्ति के जेल में बंद रहने से पीड़ित परिवारों की माली हालत खस्ता हो चली है। पाकिस्तान की जेलों में जल सीमा के उल्लंघन की सजा काट भारत लौटे मछुआरों का कहना है कि पाक जल सीमा से 2-5 किमी दूर रहने पर भी पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय मछुआरों को जल सीमा के उल्लंघन में पकड़ कर जेलों में बंद कर देते हैं। यदि ऐसा है तो यह पाक रेंजरों की मनबढ़ई है।पाकिस्तान की जेलें अपनी अमानवीयता के लिए दुनिया भर में कुख्यात हैं। मछुआरों की सजा पूरी होने पर पाक सरकार को मछुआरों की रिहाई कर देनी चाहिए। 4 वर्षों से पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की रिहाई में विलम्ब होते जाने से आशंकाएं गहराती जा रही हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान की जेलों में बंद 200 भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए गुजरे 4 वर्षों में क्या किया ? लोग समझ नहीं पाए रहे हैं। हम भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान के भरोसे नहीं छोड़ सकते कि वो उन्हें मानवीय आधार पर रिहा कर देगा। हमें 71′ के भारतीय युद्ध बंदियों का हश्र मालुम है। कितने ही भारतीय सैनिक पाकिस्तान की जेलों में एड़ियां रगड़-रगड़ कर मर गये। मेरी आपसे विनती है कि पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की जल्द रिहाई के लिए ठोस कदम उठाए जायें। दीव, ऊना, सौराष्ट्र के मछुआरे अक्सर अज्ञानतावश जल सीमा का उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा पकड़ लिए जाते हैं। भारतीय एजेंसियां भी पाकिस्तानी मछुआरों और नागरिकों को जल सीमा का उल्लंघन करने पर उन्हें पकड़ती हैं। ऐसे में भारत सरकार को समुद्री जल सीमा का उल्लंघन करने पर पकड़े जानेवाले भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान के चंगुल से जल्द छुड़वाने के लिए ठोस पॉलिसी बनानी चाहिए।
सेन्ट्रल लंदन द्वारा
कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप,
लंदन-यूके

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements