Explore

Search

February 21, 2025 6:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

दमण प्रशासन की अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई


दमण प्रशासन की अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई
(दमण, 17 फरवरी 2025) दमण प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते
हुए विभिन्न स्थानों पर स्थित अवैध बिल्डिंगों और निर्माणों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में
दमण के अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से निर्मित इमारतों को तोड़ने के लिए 6 नोटिस जारी किए
गए हैं।
प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में मुख्य रूप से धर्मिशा पार्क स्थित चार से अधिक छोटे-बड़े अवैध
बिल्डिंग, G-3 सिनेमा, तथा उसके सामने स्थित दो बिल्डिंग शामिल हैं।
धर्मिशा पार्क क्षेत्र में स्थित चार बड़े और तीन छोटे अवैध निर्माणों में से दो बड़े निर्माणों को
पूरी तरह ध्वस्त करने दो अन्य बड़े बिल्डिंगों के अवैध हिस्सों को तोड़ने और तीन छोटे निर्माणों को
ध्वस्त करने के लिए नोटिस दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, धर्मिशा पार्क में स्थित इन अवैध निर्माणों में 44 से अधिक फ्लैट / रूम को
तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। साथ ही अन्य निवासियों को 15 दिनों के भीतर आवास
खाली करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अवैध निर्माणों को वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप तोड़ने की
कार्यवाही की जा सके।
इसके अलावा, G-3 सिनेमा बिल्डिंग में अवैध रूप से संचालित कमर्शियल गतिविधियों को बंद
कराकर बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है।
दमण प्रशासन द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि अवैध निर्माणों
को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी,
दमण ।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements