London दिनाँक 14-04-2025
- केशव बटाक ने बाबा साहेब को 135 वीं जन्म जयंती पर किया नमन्
” बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर जी का जीवन दर्शन संघर्षशील, सामाजिक न्याय और उन्नति के लिए प्रयत्नशील लोगों हेतु प्रेरणादायी : NRI केशव बटाक
♦️ दलित समाज असल सनातनी भारतीय हैं, जिन्होंने सदियों जुल्म सहन करने के बाद भी अपनी धार्मिक और राष्ट्रीय निष्ठा नहीं बदली : कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप,लंदन-यूके एनआरआई केशव बटाक ने भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135 वीं जयंती पर उन्हें नमन् करते हुए बाबा साहेब को देश का महान सपूत बताया है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी प्रेस बयान में कहा कि बाबा साहेब का जीवन-दर्शन संघर्षशील, शिक्षा को महत्व देने और सामाजिक न्याय हेतु आवाज उठाने वालों के लिए प्रेरणादायी है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सिद्धांत और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के संवैधानिक प्रावधानों के फलस्वरूप आज देश के दलित और वंचित समुदाय के करोड़ों लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद मिल रही है। बाबा साहेब की पहल पर संविधान में समानता, न्याय और सामाजिक-आर्थिक उन्नति से संबंधित प्रावधानों ने इन लोगों को सशक्त बनाने और उन्हें सामान्य नागरिक जीवन जीने में सक्षम बनाया है। अभी भी दलित और वंचित समुदाय के काफी लोगों को आगे लाया जाना बाकी है। इन समुदायों के आगे बढ़ चुके सक्षम लोगों को भी पीछे रह गये अपने बंधु-बांधवों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगों को तरक्की करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में अपना योगदान देते हुए आगे बढ़ना है। दलित समाज के लोग सच्चे सनातनी भारतीय हैं, जिन्होंने सदियों तक जुल्म सहन करने के बाद भी अपनी धर्म और राष्ट्र निष्ठा नहीं बदली। आज कथित अवसरवादी नेताओं और दलों द्वारा अपने राजनैतिक फायदे के लिए दलितों को बरगलाने की
कोशिशें हो रही हैं।
द्वारा
केशव बटाक,
कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप,
लंदन-यूके



Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877