03-05-2025
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर प्रेस-मीडिया को बधाई, चुनौतियों में भी कर्तव्य-पथ पर अग्रसर प्रेस-मीडियाकर्मियों को सैल्यूट : केशव बटाक
♦️ विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित करने वाले संयुक्त राष्ट्र को प्रेस-मीडिया कर्मियों की स्थिति में सुधार भी सुनिश्चित करवाना चाहिए : प्रेसिडेंट सैल्यूट तिरंगा, यूके
मेरे प्रेस-मीडिया मित्रों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। प्रेस पत्रकारिता ने देश-दुनिया का हमेशा पथप्रदर्शन किया है। पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास राष्ट्र की धरोहर है। युद्ध स्थल हो या महारोग की विभीषिका सभी चुनौतियों को झेलते हुए प्रेस-मीडियाकर्मियों ने पत्रकारिता निभाई है। देश और स्थानीय स्तर पर भी प्रेस-मीडिया विभिन्न चुनौतियों से मुकाबिल होकर कर्तव्य-पथ पर अग्रसर है। इसके लिए प्रेस-मीडिया को सैल्यूट है। सोशल मीडिया खासकर यू-ट्युब न्यूज चैनलों का कार्य भी प्रशंसनीय है। सरकारी कार्यक्रमों में सकारात्मक धारा के यू-ट्युब न्यूज चैनलों को प्रशासन द्वारा महत्व देना सराहनीय है। यह मेनस्ट्रीम के कई न्यूज चैनलों के लिए मनोमंथन का दौर है। एकता-अखंडता आज देश की परम् आवश्यकता है। इसे सशक्त बनाने में प्रेस-मीडिया को अहम भूमिका निभानी है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित करने वाले संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रेस-मीडिया कर्मियों की स्थिति में सुधार भी सुनिश्चित कराना चाहिए। विश्व प्रेस या पत्रकारिता स्वतंत्रता दिवस तभी सार्थक हो सकेगा।
द्वारा
केशव बटाक,
कन्वीनर, एनआरआई ग्रुप एवं
प्रेसिडेंट, सैल्यूट तिरंगा, यूके



Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877