Explore

Search

July 6, 2025 5:57 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

धर्म-अधर्म के बीच आप न्यूट्रल हैं, तो आप अधर्म का साथ हैं, ऐसा श्रीकृष्ण ने कहा है : Kusuma Giridhar

धर्म-अधर्म के बीच आप न्यूट्रल हैं, तो आप अधर्म का साथ  हैं, ऐसा श्रीकृष्ण ने कहा है : Kusuma Giridhar

जय श्री कृष्ण जी।
🙏🌹🙏🌹🙏🇮🇳
*समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध । **
जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी अपराध।।

धर्म-अधर्म के बीच में यदि आप न्यूट्रल हैं, तो आप अधर्म का साथ देते हैं, ऐसा श्रीकृष्ण ने कहा है.

भीम ने गदा युद्ध के नियम तोड़ते हुए दुर्योधन को कमर के नीचे मारा
ये देख बलराम बीच में आए और भीम की हत्या करने की ठान ली।

तब श्रीकृष्ण ने अपने भाई बलराम से कहा.

आपको कोई अधिकार नहीं है इस युद्ध में बोलने का क्योंकि आप न्यूट्रल रहना चाहते थे ताकि आपको न कौरवों का, न पांडवों का साथ देना पड़े। इसलिए आप चुपचाप तीर्थ यात्रा का बहाना करके निकल लिए।

(१) भीम को दुर्योधन ने विष दिया तब आप न्यूट्रल रहें
(२) पांडवो को लाक्षागृह में जलाने का प्रयास किया गया, तब आप न्यूट्रल रहे,
(३) द्यूत क्रीड़ा में छल किया गया तब आप न्यूट्रल रहे,
(४) द्रौपदी का वस्त्रहरण किया आप न्यूट्रल रहे,
(५) अभिमन्यु की सारे युद्ध नियम तोड़ कर हत्या की गयी, तब भी आप न्यूट्रल रहे!

आपने न्यूट्रल रह कर, मौन रह कर, दुर्योधन के हर अधर्म का साथ ही दिया! अब आपको कोई अधिकार नहीं है कि आप कुछ बोलें।

क्योंकि धर्म-अधर्म के युद्ध में अगर आप न्यूट्रल रहते हैं तो आप भी अधर्म का साथ दे रहे हैं…

आज हमारा ये देश 712 ई. से धर्म युद्ध लड़ रहा है और हर नागरिक इसमें एक सैनिक है!

यदि मैं न्यूट्रल रह कर अधर्म का साथ देता हूँ तो मुझे भी अधिकार नहीं है शिकायत करने का कि देश में ऐसा वैसा बुरा क्यों हो रहा है, अगर मैं उस बुरे का विरोध नहीं करता।

संघ धर्म के साथ है या नहीं ये मैं नहीं जानता पर दूसरी बहुत पार्टियाँ और संग़ठन हमारे देश में हैं जो अधर्म के साथ हैं,
ये मैं पक्का जानता हूँ।

जय श्री राधे राधे जी।
🙏🌹🙏🌹🙏❤️

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements