Explore

Search

October 25, 2025 7:17 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

आटियावाड पंचायत का निर्विरोध चुनाव

दमण डिप्टी कलेक्टर प्रियांशु सिंह ने आटियावाड सरपंच सुनीता रमेशभाई पटेल को सौंपा सर्टीफिकेट

  • पूर्व दाभेल मंडल भाजपा अध्यक्ष एवं आटियावाड पंचायत सदस्य भावेश रमेशभाई पटेल को भी दमण डिप्टी कलेक्टर प्रियांशु सिंह ने दिया सर्टीफिकेट

दमण। संघ प्रदेश दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली में त्रिस्तरीय चुनाव का भारी शोर था।
वहीं आटियावाड ग्राम पंचायत पूरी की पूरी निर्विरोध चुनी गई। कुछे पदों को छोडकर ज्यादातर पंचायत सदस्यों पर महिलाओं का चुनाव हुआ। इसी संदर्भ में दमण डिप्टी कलेक्टर प्रियांशु सिंह ने गत रोज निर्विरोध चुनी गई आटियावाड ग्राम सरपंच सुनीता रमेशभाई पटेल, पंचायत सदस्यों को सर्टीफिकेट देकर आधिकारिक रूप से सरपंच एवं पंचायत सदस्यों के नामों पर मुहर लग गई। डिप्टी कलेक्टर प्रियांशु सिंह ने आटियावाड सरपंच, पंचायत सदस्यों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए शुभकामनाएं दी गई।
आटियावाड ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत सदस्य का समरसता चुनाव होना अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए उदाहरण बन गया है।
बता दें कि आटियावाड की जनता ने सर्वसम्मति से अपनी सरपंच और पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुनने का फैसला किया जो एक मिसाल है। इससे आटियावाड ग्राम पंचायत का अब सर्वांगीण विकास सुनिश्चित है।
…………
बॉक्स
आटियावाड ग्राम पंचायत को प्रशासन द्वारा पुरस्कार देकर किया जा सकता हैं प्रोत्साहित
आटियावाड ग्राम पंचायत पहली बार निर्विरोध चुनी गई ग्राम पंचायत बन गई है। हो सकता है इसके लिए संघ प्रशासन की ओर से पंचायत के पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कारों की घोषणा की जाएं। यानि इसके तहत पूरी पंचायत को धनराशि की दी जा सकती है। ऐसे कायस लगाए जा रहे है।
क्योंकि 2020 में हुए स्वराज संस्थाओं के चुनावों में घेलवाड ग्राम पंचायत समरस हुई थी, तब संघ प्रशासन की ओर से निर्विरोध सरपंच को धनराशि देकर प्रोत्साहित किया गया था। घेलवाड ग्राम पंचायत में सभी पदों पर महिलाओं का निर्विरोध चुनाव हुआ था।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements