Explore

Search

October 25, 2025 7:13 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

सिद्धाश्रम धाम यूके में गुजराती नववर्ष पर एचएच राजराजेश्वर गुरुजी द्वारा NIR केशव बटाक, ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन, सांसद गैरे थॉमस, बैरिस्टर डेविड पेरी सहित सनातनियों और राष्ट्रसेवियों का हुआ सम्मान

सिद्धाश्रम यूके के कर्णधार एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ने सभी महानुभावों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर श्रीराम जी के आदर्शों को आत्मसात करने को किया प्रोत्साहित

सिद्धाश्रम इंटरनेशनल शक्ति सेंटर, हैरो-लंदन में गुजराती नववर्ष ( विक्रम संवत 2082) पर सिद्धाश्रम धाम यूके के कर्णधार एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ने ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन, सांसद गैरे थॉमस, हैरो मेयर अंजना पटेल, बैरिस्टर डेविड पेरी, एनआरआई ग्रुप के कन्वीनर NIR केशव बटाक सहित दर्जन भर सनातनियों और राष्ट्रसेवियों का सम्मान किया। सिद्धाश्रम धाम यूके में 22 अक्टूबर को भव्य समारोह में विश्व संत एचएच राजराजेश्वर गुरुजी ने उपरोक्त महानुभावों को सनातन और शुभता के प्रतीक पीला अंग उपवस्त्र पहना कर तथा उन्हें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया। इसी क्रम में उपरोक्त सभी महानुभावों ने सिद्धाश्रम यूके में पारदेश्वर महादेव का भी दर्शन किया। NIR ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने अपने सम्मान के लिए एचएच राजराजेश्वर गुरुजी का आभार व्यक्त किया। NIR केशव बटाक ने सनातनियों और राष्ट्रसेवियों के सामूहिक सम्मान की सराहना करते हुए कहा कि सिद्धाश्रम इंटरनेशनल शक्ति सेंटर यूनाइटेड किंगडम में हिन्दू सनातन धर्म का बखूबी प्रचार-प्रसार कर रहा है। सिद्धाश्रम यूके वैदिक संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। सिद्धाश्रम यूके में नियमित धार्मिक कार्यक्रमों, यज्ञ-हवन, पूजा-पाठ से वैदिक संस्कृति के साथ लोक मंगल की कामना होती आ रही है। यूके के हिन्दू कम्युनिटी के धनकुबेरों को खुले दिल से सिद्धाश्रम इंटरनेशनल शक्ति सेंटर के धार्मिक एवं लोक कल्याणार्थ कार्यों हेतु दान देना चाहिए। हिन्दू सनातन धर्म के हितों के लिए कार्य करने वाले सिद्धाश्रम यूके जैसे धार्मिक संस्थाओं की आर्थिक मदद करने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वो अधिक जोशो खरोश से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगी।
—————

बॉक्स
NIR केशव बटाक ने सिद्धाश्रम में पारदेश्वर महादेव और स्वामीनारायण मंदिर का दर्शन कर की लोक मंगल कामना
NIR केशव बटाक ने गुजराती नववर्ष के प्रथम दिन सिद्धाश्रम यूके में पारदेश्वर महादेव का दर्शन किया और भारतए यूके सहित समग्र विश्व के लोक मंगल की कामना की। इसी क्रम में NIR केशव बटाक ने अपनी धर्मपत्नी रमीला बटाक और छोटे पुत्र चेरिस बटाक के साथ वेम्बली स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में जाकर प्रभु स्वामीनारायण का दर्शन किया और दमण-दीव-दानह सहित समग्र भारत व यूके की सुख-शांति, समृद्धि तथा विश्व के लोक मंगल की कामना की।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements