प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश अगरिया एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री जिज्ञेश डाह्याभाई पटेल ने समरस हुई कुछेक ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों एवं नगरपालिका के वार्डो की जनता का किया आभार व्यक्त
दमण। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेशभाई अगरिया ने स्थानीय स्वराज चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। इस मौके पर दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली के प्रदेश भाजपा महामंत्री जिज्ञेशभाई डाह्याभाई पटेल भी मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश अगरिया ने कहा कि दमण.दीव एवं दानह की जनता ने कुछेक ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों एवं नगरपालिका वार्डो में भाजपा के प्रत्याशियों को चुना जो बहुत ही महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य है। जिसके लिए हम सभी का जनता के इस फैसले की प्रशंसा करने के साथ ही आभार व्यक्त करते हैं। इसके लिए समरस हुई ग्राम पंचायतों के सरपंचों, जिला पंचायतों के सदस्यों एवं नगरपालिका वार्डो की जनता बधाई की पात्र हैं।
प्रदेश भाजपा महामंत्री जिज्ञेशभाई पटेल ने इस समरस पहल का स्वागत करते कहा कि दमण-दीव एवं दादरा नगर हवेली की कुछेक ग्राम पंचायत, जिला पंचायत एवं नगरपालिका वार्डो में जनता ने भाजपा के उम्मीदवारों को निर्विरोध प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। यह एक ऐतिहासिक निर्णय हैए जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये, वह कम है।

Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877








