दमण। संघ प्रदेश दमण जिले की घेलवाड ग्राम पंचायत गत 2020 में हुए स्वराज संस्थाओं के चुनावों में दमण जिले की पहली निर्विरोध पंचायत बनी थी। अब फिर से 2025 के स्वराज संस्थाओं के चुनावों में घेलवाड पंचायत से हिताक्षी जिज्ञेश पटेल निर्विरोध सरपंच बनी है। निर्विरोध बनी घेलवाड पंचायत की सरपंच हिताक्षी जिज्ञेश पटेल अपनी पूरी पैनल के साथ दमण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची।
निर्विरोध घेलवाड सरपंच बनी हिताक्षी जिज्ञेश पटेल ने इसके लिए सभी घेलवाड पंचायत विस्तार के लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही हिताक्षी जिज्ञेश पटेल ने कहा कि घेलवाड की जनता ने उन्हें फिर से जनप्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। वे उसे बखूबी संभालेगी। भाजपा ने फिर से उन जो विश्वास एवं भरोसा जताया है उसका नेतृत्व करते हुए पार्टी को मज़बूती देंगी। साथ ही प्रशासन की योजनाओं और पार्टी अभियानों की जानकारी घेलवाड पंचायत तक पहुंचायेगी।

Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877








