दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सिंपल काटेला ने निर्विरोध चुने जाने के लिए वार्ड नंबर 9 की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है
कई महत्वपूर्ण पदों को संभालकर प्रतिनिधित्व करने का भाजपा काउंसिलर सिंपल काटेला को है अच्छा-खासा अनुभव
दमण। एशिया की सबसे पुरानी दमण नगरपालिका के कुछेक वार्डो में काउंसिलर का चुनाव निर्विरोध हो गया है। इसी के चलते आज प्रशासनिक अधिकारी संग्राम सिंह ने दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 की भाजपा समर्थित प्रत्याशी सिंपल काटेला को सर्टीफिकेट दिया। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारी ने कई और वार्ड के काउंसिलरों को भी सर्टीफिकेट दिए।
बता दें कि दमण नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 की भाजपा काउंसिलर सिंपल काटेला को जनप्रतिनिधित्व करने का अच्छा-खासा अनुभव है। सिंपल काटेला पूर्व में भी दमण नगरपालिका अध्यक्ष का पद संभाल चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा में भी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण पदों को संभालकर काम करने का अनुभव है। सिंपल काटेला संघ प्रदेश की महिलाओं की रोल मॉडल है।


Author: admin
Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877








