Explore

Search

October 25, 2025 7:15 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

दीपावली पर्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि ग्लोबल कल्चरल फेस्टिवल बन चुका हैरू लंदनण्यूके एनआईआर कन्वीनर केशव बटाक

भारतीय संस्कृति से रोशन दुनिया, दिवाली का जश्न विदेशों में भी

दीपावली अब एक धार्मिक उत्सव से बढ़कर एक वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा हैर ; एनआईआर केशव बटाक

दीपावली अपने दीपों की चमक पूरी दुनियाभर में बिखेर रहा है ;लंदनण्यूके एनआईआर कन्वीनर

यूके, यूएसए, जापान, जर्मनी, रशिया, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड जैसे विश्वभर में दीवाली का फंक्शन बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाते हैं ; एनआईआर केशव बटाक

लंदनण्यूके
लंदनण्यूके एनआईआर ग्रुप के कन्वीनर केशव बटाक का मानना है कि दीपावली अब भारत देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यूके, यूएसए, जापान, जर्मनी, रशिया, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड जैसे विश्वभर में दीपावली पर्व को बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा है। जो भारतीय हिन्दू सनातनियों के लिए बडे की गर्व की बात है।
एनआईआर केशव बटाक का अपना अनुभव है कि दीपावली को अब एक धार्मिक उत्सव से बढ़कर एक वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में देखा जाता है। केशव बटाक ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि दुनिया भर के कई देशों में दीपावली पर बड़े पैमाने होने वाले उत्सव सांस्कृतिक प्रभाव और वैश्विक जुड़ाव को दर्शा रहे। वहीं विभिन्न देशों में बसे भारतीय हिन्दू सनातनी समुदाय के लोग आज भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखे हुए है।

एनआईआर केशव बटाक की विचारधारा है कि दीवाली की रोशनी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के और भी कई देशों में फैली हुई है। जैसे यूनाइटेड किंगडमए संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय माइग्रेन्ट्स ने दीवाली मनाने की परंपरा शुरू की है। इसी को देखते हुए उस देश के विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी दीपावली पर्व को आध्यत्मिकता के साथ जुडते हुए मनाना प्रारंभ किया।

वहीं लीसेस्टर में होने वाली दीवाली परेड दुनिया की सबसे बड़ी दीवाली सेलिब्रेशन्स में से एक मानी जाती है।

एनआईआर केशव बटाक ने बताया कि दुनियाभर देशों के कई राजनैतिक नेता भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। साथ ही यूके, यूएसए, जापान, जर्मनी, रशिया, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड जैसे विश्वभर में दीवाली का फंक्शन बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाते हैं। वहां की स्थानीय सरकारें अक्सर इन आयोजनों में सहयोग करती हैंए जिससे इस दीपावली त्योहार ने बहुण्सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले लिया है।

वहीं एनआईआर केशव बटाक का अपना मानना है कि दीपावली अपने दीपों की चमक पूरी दुनियाभर में बिखेर रहा है। दीपावली पर्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि ग्लोबल कल्चरल फेस्टिवल बन चुका है।

अगर संयुक्त राज्य अमेरिका की बात की जांए तो व्हाइट हाउस से लेकर कैरेबियन द्वीपों तक हर जगह दीये जल रहे हैं।

एनआईआर केशव बटाक ने कहा कि अगर आप सोशल मीडिया पर गौर करे तो यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, इजरायल और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के नेताओं ने भारत और भारतीय समुदाय को दीपावली की बधाई दी। साथ ही इन नेताओं ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीवाली शांति और एकता को बढ़ावा देती और विभिन्न संस्कृतियों के बीच सौहार्द का सेतु है।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements