Explore

Search

October 26, 2025 2:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनी शेट्टी का वार्ड नंबर 6 में चुनाव प्रचार शुरू

भाजपा प्रत्याशी रजनी शेट्टी की सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नं. 6 की जनता से अपील, कमल के निशान पर बटन दबाकर भारी बहुमत से बनाएं विजयी

वार्डवासियों को रजनी शेट्टी जैसी महिलाओं को मौका देना, ताकि महिलाओं की स्वराज संस्थाओं में भागीदारी बढे

रजनी शेट्टी सिलवासा शहरवासियों से जमीनी स्तर से जुडी महिला है, उन्हें जनप्रतिनिधित्व करने का अच्छा-खासा अनुभव है

सिलवासा। आगामी 5 नवंबर को सिलवासा नगरपालिका के चुनाव के लिए मतदान है। इसी के चलते प्रदेश भाजपा ने सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 से रजनी शेट्टी को भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाया हैं। सिलवासा नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 की भाजपा प्रत्याशी रजनी शेट्टी ने वार्डवासियों से अपील की है कि कमल के निशान पर बटन दबाएं, विकास करने वाली सरकार बनाएं। विश्वास की पहचान, कमल का निशान। आगामी 5 नवंबर को कमल के फूल का बटन दबाकर डबल इंजन की सरकार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
बता दें कि रजनी शेट्टी सिलवासा नगरपालिका अध्यक्षा का पद संभाल चुकी है। रजनी शेट्टी को जनप्रतिनिधित्व का अच्छा-खासा अनुभव है। वह मिलनसार स्वभाव, सेवाभावी एवं लोकप्रिय महिला है। स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी महिला सशक्तिकरण को बहुआयामी बनायेगी। महिलाओं को प्रोत्साहित करना कई मायने में महत्वपूर्ण है। स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से न केवल लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकता है, बल्कि इसके कई व्यापक राजनीतिक फायदे होते है।
……….
बॉक्स
महिलाओं की सहभागिता से जब स्वराज संस्थाओं में नीतियां बनाई जाती हैं तो उनके बेहद प्रभावशाली नतीज़े हासिल होते हैं। इसलिए वार्डवासियों को ऐसी बेहतर जनप्रतिनिधित्व करने वाली भाजपा प्रत्याशी रजनी शेट्टी को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाना चाहिए।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements