Explore

Search

July 20, 2025 12:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

(UK) केशव बटाक ने गांधी जयंती पर ब्रिटेन की भारतीय उच्चायोग श्रीमती गायत्री निसार कुमार का किया स्वागत।

(UK) केशव बटाक ने गांधी जयंती पर ब्रिटेन की भारतीय उच्चायोग श्रीमती गायत्री निसार कुमार का किया स्वागत।

एनआरआई कन्वीनर, लंदन (UK) केशव बटाक ने गांधी जयंती पर ब्रिटेन की भारतीय उच्चायोग श्रीमती गायत्री निसार कुमार का किया स्वागत।
देश मे शांति बनी रहे इसके लिए भगवान से की प्रार्थना।
लंदन :- दमन(भारत) के मूल निवासी केशव बटाक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती पर लंदन में ब्रिटेन की भारतीय उच्चायोग श्रीमती गायत्री निसार कुमार का स्वागत किया। साथ ही गांघी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश मे शांति बनी रहे इसके लिए प्रार्थना की। ज्ञात हो कि हर साल 2 अक्टूबर को ‘गांधी जयंती’ मनाई जाती है। देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और लोगों को अहिंसा परमोधर्म का पाठ पढ़ाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इस साल गांधी जी की 152वीं जयंती मनाई जा रहीं है। इस अवसर पर दमन के मूल निवासी एनआरआई ग्रुप,लंदन के कन्वीनर केशव भाई ने लंदन में शांति के लिए प्रार्थना की और वेस्टमिंस्टर में पार्लियामेंट स्क्वायर पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि दी। और अपने राष्ट्रपिता गांधी जी को याद किया। और कहा कि आज की पीढ़ी को शांति और अहिंसा के गांधीवादी मार्ग पर चलने की विशेष आवश्यकता है। गांधी जी के आदर्श सिद्धांतों और मूल्यों को कायम रखना हमारा नैतिक दायित्व है। ऐसी भावना गांधी जी की जयंती के अवसर पर केशव बटक ने व्यक्त की है। और जताया कि धरती पर जन्मे हर व्यक्ति को पूजा के योग्य नहीं बल्कि मान्यता के योग्य होना चाहिए।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements