Explore

Search

August 2, 2025 1:39 am

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

दमण में समुद्र तट पर सैकड़ों छठव्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य : Aspi Damania

दमण में समुद्र तट पर सैकड़ों छठव्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य : Aspi Damania


दमण में समुद्र तट पर सैकड़ों छठव्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य
* छठ गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

  • कल उगते सूर्य को जल अर्पित करने के साथ संपन्न होगा छठ व्रत
    दमण। दमण में बसे यूपी,बिहार के बाशिंदों ने छठ पूजा पर आज डूबते सूर्य को जल अर्पित कर लोक मंगल की प्रार्थना की। दोपहर ढ़लते ही हज़ारो  छठव्रतियाँ गीत गाते हुए दरिया किनारे जाते नजर आयीं। व्रती महिलाओं के साथ पुरुषों का हुजूम भी पूजन सामग्रियाँ लेकर साथ-साथ चला। दरिया किनारे पहुँच कर व्रतियों ने घाट पर ईख,नारियल,फल व अन्य पूजन सामग्रियाँ रखीं। सूर्य देव जब अस्त होने को आये तब व्रती महिलाओं ने पूजन सामग्री से विधिवत पूजा की,और अर्घ्य अर्पित किया। छठ मइया के गीत गाये गये। इसके बाद व्रती महिलाएं शेष पूजा विधान के लिए घर रवाना हुईं।इस मौके पर उत्तर भारतीय सांस्कृतिक सेवा समिति , बिहार मित्र मंडल ,तैलिक साहू राठोड महासभा द्वारा छठ पूजा की व्यवस्था की गई जिसमे मुख्या अतिथि के रूप में भाजपा दमण जिला अध्यक्ष एवं डीएमसी कौंसिलर श्री अस्पी दमणियाजी  की उपस्थिति रही ,उनके साथ उत्तर भारतीय सांस्कृतिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं दमण जिला उपाध्यक्ष बलवंत यादव, डीएमसी कौंसिलर चंद्रगिरि ईश्वर, विनय पटेल ,बिहार मित्र मंडल से प्रमुख श्री रामकुमार, उपाध्यक्ष हरि किशोर जी, सचिव शिवकुमार सिंह,सदस्य रंजन कुमार शाह, धीरज पटेल, रामविलास शाह, वेचन  मिश्रा, अवधेश पंडित, रेवती झा , उमेश शाह, तैलीय समाज से संजय साहू और  अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे, कल उगते सूर्य को अर्घ्य जल अर्पित करने के बाद व्रती महिलाएं ठकुआ प्रसाद खाकर उपवास का परायण करेंगी। इसी के साथ पिछले कई दिनों से चला आ रहा छठ व्रत भी संपन्न हो जाएगा।  नानी दमण जेटी के पास तट पर छठव्रतियों ने पारंपरिक तौर पर आज अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

अस्पी दमणीया
दमन जिला अध्यक्ष

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements