Explore

Search

June 6, 2025 3:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

दमन में सड़क सुरक्षा अभियान को मिली नई दिशा, “Helmet Hero “मुहिम के अंतर्गत आयोजित हुई जागरूकता ग्राम सभा माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के कुशल नेतृत्व में दमन में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियानोंको नई गति

Advertisements

महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू के विषय में की गई अभद्र टिप्पणी का भाजपा द्वारा भारी विरोध : Aspi Damania

महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू के विषय में की गई अभद्र टिप्पणी का भाजपा  द्वारा भारी विरोध : Aspi Damania


कांग्रेसी सांसद एवं लोकसभा में कोंग्रेस पार्टी के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू के विषय में की गई अभद्र टिप्पणी का भाजपा द्वारा एवं अन्य महिला संगठनों द्वारा भारी विरोध हो रहा है।

आज दमन ज़िला भाजपा एवं प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में नानी दमन बस स्टेंड पर कोंग्रेस सांसद अधीर रंजन चोधरी के पुतले को जुतो का हार पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं पुतला जला दिया गया।भाजपा महिला मोर्चा की बहनो ने एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति के विषय में की गई इस अभद्र टिप्पणी का नारेबाजी कर ज़ोरदार विरोध जताया गया। इस अवसर पर उपस्थित दमन ज़िला भाजपा के अध्यक्ष श्री अस्पी दमनिया ने अपने वक्तव्य में कहा की कोंग्रेस पार्टी शुरु से ही जनजाति विरोधी है,कोंग्रेस ने दलित पिछड़े वर्ग को सिर्फ अपने वोट बैंक रूप में उपयोग किया है अब जब मोदी जी ने एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाया है तो यह बात कोंग्रेस को और उसकी विचारधारा से जुड़े लोगों को राज नहीं आ रही है।भारतीय जनता पार्टी देशभर में इसका भरपूर विरोध कर रही है कोंग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी को देश से माफ़ी माँगनी चाहिए और अधीर रंजन जेसे लोगों को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए ऐसी हमारी मांग है।
पुतला दहन के दौरान दमण जिला अध्यक्ष अस्पी दमणिया ,महामंत्री राजीव भट्ट , उपाध्यक्ष रुक्ष्मणी बेन भानुशाली ,मंत्री किरीट दमणिया , प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्षा पूनम सिंह , गायत्री ठक्कर, विजेता शर्मा , कोषाध्यक्ष अमिता देसाई , जॉइंट कोषाध्यक्ष तृप्ति पटेल , उमा गज्जर , सेक्रेटरी रेखा त्रिपाठी , अर्चना पखाले , संगीता शर्मा ,डीएमसी उपाध्यक्ष आशीष टंडेल ,भाजपा नेता भरत पटेल , मनीष बाबू , पीयूष टंडेल ,एवं महिला मोर्चा एवं दमण जिला भाजपा के सदस्यों आदि उपस्थित रहे।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements