Explore

Search

July 6, 2025 1:42 pm

लेटेस्ट न्यूज़

श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा संस्थान दुनेठा दमण ने जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा दुनेठा मंदिर से गुंडीचा मंदिर अमर कॉम्प्लेक्स तक किया था यात्रा 27 जुन को शुरु हुई थी, 5 जुलाई तक गुंडीचा मंदिर मे पुजा अर्चना तथा भजन कीर्तन होते रहे यात्रा की शुरुआत से लेकर सभी भक्तजनों ने सहयोग दिया था संस्थान के मुख्या श्रीमति अंजलि नंदा के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ

Advertisements

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दानह में निकाली गई साईकिल तिरंगा यात्रा : Ladhani

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दानह में निकाली गई साईकिल तिरंगा यात्रा : Ladhani


भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दानह में निकाली गई साईकिल तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के युवा मोर्चा द्वारा दादरा एवं नगर हवेली में भारत की आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत आज सुबह अटल भवन पर 7:00 बजे साईकिल तिरंगा यात्रा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री विशाल पटेल के नेतृत्व में निकाली गई थी।तिरंगा सायकल यात्रा के आरंभ में प्रदेश भाजपा के संघटन महामंत्री श्री विवेक दाढकर जी भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी श्री नवीनभाई रमणभाई पटेल, दिग्विजयसिंह परमार, जीतूभाई माढ़ा द्वारा इस साईकिल तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को देश के प्रति अपना अहम योगदान देने का संकल्प दिलाकर फिर साइकिल तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया । इस साईकिल तिरंगा यात्रा की शुरूआत अटल भवन से  होते हुए सिलवासा शहर के रिंग रोड का एक चक्कर लगाकर अटल भवन पर फिर से समाप्त किया गया। इसके बाद अटल भवन के कार्यालय में कुल 135 प्रतिभागियों को उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा सर्टिफिकेट वितरण भी किया गया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या जी द्वारा चलाए गए “फिट इंडिया मूवमेंट” को सपोर्ट करते हुए युवाओं को खेल कूद और स्वास्थ्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हुए इस साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। इस साइकिल तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष दानह एवं दमण दीव भाजयुमो विशाल पटेल, निपुण पंड्या, विश्वराजसिंह डोडिया, नरेंद्र पालीवाल, मनीष शुक्ला, राजन दुबे,आनंद पटेल,निकुंज पटेल,दीपक जोशी, सोनिया तनवर सहित प्रदेश भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया था।
धन्यवाद
मजीद लधानी
प्रवक्ता प्रदेश भाजपा

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements