Explore

Search

July 5, 2025 9:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़
Advertisements

28 मासूम जिंदगियों को तबाह करने वाले हत्यारों पर 18 साल बीतने के बाद भी दमण-दीव प्रशासन ने कार्यवाही नहीं की?

28 मासूम जिंदगियों को तबाह करने वाले हत्यारों पर 18 साल बीतने के बाद भी दमण-दीव प्रशासन ने कार्यवाही नहीं की?

सन 2003 में दमण पुल हादसें के दोषियों एवं 28 मासूम जिंदगियों को तबाह करने वाले हत्यारों पर 18 साल बीतने के बाद भी दमण-दीव प्रशासन ने कार्यवाही क्यों नहीं की?
भारत सरकार द्वारा दोषी करार दिया जाने के बाद भी अपराधी
1)जेसी राना, 2)भरत गुप्ता, 3)आई. एस.तलेकर,4) बीसी मोदी,5) एस सी हिरामथ, 6)धीरू प्रभाकर सहित अशोक पटेल जैसे 7 अपराधी अभी भी आज़ाद घूम रहे हैं। क्या दमण में लोकशाही नहीं है? दमण प्रशासन इनके ऊपर ठोस क़दम क्यों नहीं उठतीं? क़ानून सबके लिए बनाया गया है। तत्कालीन प्रशासन एवं इन अधिकारियों की अनदेखी, निष्क्रियता एवं घोटाले की भेंट चढ़ा पुल समय से पहले ही ध्वस्त हो गया और इसकी गूंज दमण से लेकर दिल्ली तक पहुँची। लेकिन 18 साल बीतने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि गयीं। पीड़ित परिवारों ने अपने बच्चों को इस हादसे में खोया है, अपने प्रियजनों की जान के बदले में आज भी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर अदालत और प्रशासन का चक्कर लगा रहे है। फिर भी न्याय नहीं मिलता, बहोत ही शरम जनक बात है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

admin
Author: admin

Chief Editor: Manilal B.Par Hindustan Lokshakti ka parcha RNI No.DD/Mul/2001/5253 O : G 6, Maruti Apartment Tin Batti Nani Daman 396210 Mobile 6351250966/9725143877

Leave a Comment

Advertisement
Advertisements
लाइव क्रिकेट स्कोर
कोरोना अपडेट
पंचांग
Advertisements